हाँ ये बिलकुल सही है की सेहतमंद शरीर के लिए आपको एक्सरसाइज या वाकिंग करना ज़रूरी है | पर अगर आप अपने बिज़ी शेड्यूल से एक्सरसाइज या वाकिंग का समय नहीं निकाल पा रहे हैं और अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगा जिससे आप अपने बढ़ते वज़न पर लगाम लगा सकते हैं | पर सबसे पहले हम कुछ बेसिक्स समझने की कोशिश करते हैं |
वेट गेन (weight gain) क्या है – आपके वजन बढ़ने का सिम्पल फंडा है | अगर आप खाने में जो कैलोरीज़ (calories) ले रहे हैं , अगर उतना इस्तेमाल / बर्न नहीं कर पा रहे हैं, तो वो जो एक्सेस कैलोरीज जो आपके बॉडी में बच रहा है वो फैट में बदल जायेगा और इससे आपका वेट गेन होगा |
Weight loss ( वेट लॉस ) – वजन कम करना आज के भागम भाग वाले ज़िन्दगी में किसी सपने से कम नहीं है | हम इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ टिप्स जिसके जरिये आप अपने बढ़ते वज़न पे क़ाबू कर सकते हैं |
BMI बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) क्या है – वजन कम करने से पहले आपको ये जानना बहुत जरुरी है की आपका आइडियल वेट क्या है | इसे जानने के लिए हमें बॉडी मास इंडेक्स को समझना ज़रूरी होगा | हम अपनी लम्बाई और वजन से अपना BMI पता कर सकते हैं | BMI से हमें ये पता चल जाता है की हमारे अंदर कितना फैट है और हम ओवर या अंडर वेट तो नहीं | निचे देखिये एक आप किस केटेगरी में आते हैं |
18.5 से कम — अंडरवेट (Underweight ) |
18.5 – 24.9 — नार्मल (Normal) |
25.0 – 29.0 — ओवरवेट ( Overweight ) |
29.0 से ज़्यादा — मोटापा (ओबेस) |
वेट लॉस करने के घरेलु नुस्खे (Weight loss karne ke gharelu nuskhe):
1. निम्बू शहद पानी पिएं – खाली पेट इस ड्रिंक्स का सेवन करें | इस ड्रिंक्स के अनेक फायदे हैं पर खाली पेट पिने से ये आपके बढ़ते वज़न पर रोक लगाता है |

2. सुबह का नाश्ता स्कीप ना करें – ये एक ऐसी बुरी आदत है जिसे अगर हम सुधार लें तो वज़न पे लगाम लगाया जा सकता है | जब हम सुबह का नाश्ता स्कीप करते हैं तो दोपहर के खाने पे कंट्रोल नहीं रहता है और हम ज्यादा खा लेते हैं और अन्ततः हम अपने अंदर ज्यादा कार्ब्स ले लेते हैं |

3. फाइबर और साबुत अनाज का सेवन ज्यादा करें – आप जितना कम प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन करेंगे उतना ही आपके बढ़ते वजन पे रोक लगेगा | इसके लिए आपको साबुत अनाज और फाइबर रिच फ़ूड जैसे – ओट्स , दाल , फल इत्यादि का सेवन बढ़ाना होगा |

4. सब्जी ज्यादा खाएं – अगर आप ज्यादा सब्जी खाएंगे तो कार्ब्स (रोटी, चावल) का इन्टेक कम हो जायेगा | इससे आप अपने बढ़ते वज़न पर रोक लगा सकते हैं |

5. छोटे 4 -5 मील्स खाएं – छोटे छोटे मील से आपका पेट हमेशा भरा रहेगा और आप कुछ अन्हेल्थी स्नैक्स जैसे की चिप्स या फ़ास्ट फ़ूड से अपने आप को रोक लेंगे जिससे आपके बढ़ते वजन पे कंट्रोल होगा |

6. ग्रीन टी का सेवन करें – ग्रीन टि के सेवन से आप अपने बॉडी के अंदर फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ा सकते हैं |

7. ज्यादा पानी पिएं – पानी पिने के अनेक फायदे हैं | खाने से 10 – 15 मिनट पहले पानी के सेवन से आप कम खाना खाएंगे जिससे आप अपने बढ़ते वजन पे रोक लगा सकते हैं |

8. जल्दी डिनर करें – अगर आप अपना डिनर सोने से 2 -3 घंटा पहले कर लेते हैं तो ये आपके वजन को कंट्रोल करने में बहुत ही कारगर होगा |
9. ऑयली खाना ना खाएं – अगर आप ऑयली खाने पे रोक लगा देंगे तो आप अपने वज़न पर काबू पा लेंगे | ऑयली फ़ूड से बहुत सारी बीमारियां हो सकती हैं जैसे- हार्ट प्रॉब्लम, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना |

10. मीठा कम खाएं – मीठा ज्यादा खाने से अनेक बिमारियों के बढ़ने का डर होता है और ये वजन को बहुत ही ज़्यादा बढ़ा देता है | वज़न पे कंट्रोल पाना है तो मीठा खाना कम कर दें |

11. सोडा ड्रिंक्स का सेवन बंद करें – इसे कम या बंद करने से आप अपने बढ़ते वजन पर रोक लगा सकते हैं | इसके और भी बहुत सारे नुकसान हैं जैसे- हार्ट प्रॉब्लम ,डायबिटीज, दांतों और मसूड़ों का प्रॉब्लम |

12. शराब का सेवन न करें – इससे आपके अंदर कैलोरी इन्टेक बढ़ता है जो की आपके वज़न को बढ़ाता है |

13. नींद पूरा करें – नींद ना पूरा होने से अनेक प्रॉब्लम शुरू हो सकते हैं| उनमें से एक है वजन का बढ़ना | आप दिन में कमसेकम 6 से 7 घंटा ज़रूर सोएं |

आप इन बहुमल्य टिप्स को अपने जीवन में उतारें और अपने बढ़ते वज़न पर लगाम लगाएं | आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट बॉक्स में अपना कमैंट्स, फीडबैक या प्रश्र जरूर लिखें |