दोस्तों आज मैं आपके समक्ष आपके फिट होने के उपाय लेकर आया हूँ | इन टिप्स को अपने जीवन में उतारकर आप बिलकुल चुस्त और तंदरूस्त बन सकते हैं | आइये जानते हैं क्या हैं वो टिप्स |
1. ब्रेकफास्ट डेली करें – हमें सुबह का नाश्ता डेली खाना चाहिए | जब हम सुबह का नाश्ता स्कीप करते हैं तो दोपहर के खाने पे कंट्रोल नहीं रहता है और हम ज्यादा खा लेते हैं और अन्ततः हम अपने अंदर ज्यादा कार्ब्स ले लेते हैं |

2. 20 मिनट डेली वॉक करें – मॉर्निंग या इवनिंग वॉक के अनेक फायदे हैं | इसे करने से हम अपने हार्ट और ब्लोड्ड प्रेशर को कण्ट्रोल कर सकते हैं |

3. 15 -20 मिनट डेली एक्सरसाइज करें – व्यायाम से हम अपने मांसपेशियों को मज़बूत बना सकते हैं | ये ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करता है |

4. ऑफिस में लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें – मेरी मानें तो लिफ्ट का जितना कम इस्तेमाल करें उतना ही बढियाँ है | आप अपने ऑफिस से शुरुआत कर सकते हैं | ऐसा करने से आप कुछ ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं |

5. डिनर जल्दी खाएं – अगर आप अपना डिनर सोने से 2 -3 घंटा पहले कर लेते हैं तो ये आपके वजन को कंट्रोल करने में बहुत ही कारगर होगा |

6. दिन में 5 मिनट डेली मेडिटेशन करें – मैडिटेशन से आप अपने दिन भर के स्ट्रेस से निज़ात पा सकते हैं |

7. सलाद ज्यादा खाएं – अगर आप ज्यादा सलाद ज्यादा खाएंगे तो कार्ब्स (रोटी, चावल) इन्टेक कम हो जायेगा | इससे आप अपने बढ़ते वज़न पर रोक लगा सकते हैं |

8. स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स खाएं – ये एक बहुत ही बढ़िया तरीका है जिससे आप अन्हेल्थी स्नैक्स खाने से बच सकते हैं |

9. पानी खूब पिएं – पानी पिने के अनेक फायदे हैं | खाने से 10 – 15 मिनट पहले पानी के सेवन से आप कम खाना खाएंगे जिससे आप अपने बढ़ते वजन पे रोक लगा सकते हैं |

10. खाना कहते वक़्त पानी न पिएं – खाना कहते वक़्त और खाने के एक घंटे तक पानी न पिएं | क्यूंकि ऐसा करने से खाना हजम नहीं होता है |
11. अच्छी नींद लें – नींद न पूरा होने से अनेक प्रॉब्लम शुरू हो सकते हैं| उनमें से एक है वजन का बढ़ना | आप दिन में कमसेकम 6 से 7 घंटा ज़रूर सोएं |

12. रोजाना प्रणायाम करें– रोज़ाना 10 -15 मिनट प्रणायाम ज़रूर करें | इसके अनेक फायदे हैं जैसे – इम्युनिटी बढ़ना, फेफड़ों का मज़बूत बनना, अच्छी नींद आना इत्यादि |

आप इन बहुमल्य टिप्स को अपने जीवन में उतारें और अपने बढ़ते वज़न पर लगाम लगाएं | आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट बॉक्स में अपना कमैंट्स, फीडबैक या प्रश्र जरूर लिखें |